संवाददाता महेश वाधवानी तिल्दा नेवरा: महादेव सट्टा एप के बाद अब तिल्दा नेवरा में आशीर्वाद एप का नाम सामने आया है। आशीर्वाद एप बुक को तिल्दा का रहने वाले युवक ठिकाने बदल-बदलकर चला रहा है। इस बुक का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैल चुका है।यह जानकारी भी सामने आई है कि आशीर्वाद बुक को चलाने वाले युवक का ज्यादातर समय कार में सफर करते हुए गुजरता है और वहीं से इस कार्य को अंजाम देता है। तिल्दा के 50 से 60 युवक गोवा और इंदौर में रहकर अलग-अलग बुक चलाने वालों के लिए काम करते हैं। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित करने का काम तिल्दा नेवरा निवासी आशीष आहूजा ऋतिक आहूजा करते है इनका लिंक रायपुर भाटापारा दुबई तक होने की बात सामने आई है सूत्रों ने यह भी बताया कि यह मास्टर पैनल का भी काम करते हैं। आशीर्वाद बुक का संचालक आज करोड़ों में खेल रहा है। कभी वह तिल्दा के स्टेशन चौक पर एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाता था। समय-समय पर इस युवक के इंस्टाग्राम में अपलोड फोटो में कभी बियर तो कभी कोल्ड ड्रिंक पीते हुए देखा जा सकता है।इंदौर में बना रखा है मुख्य ठिकानाअपने आप को सट्टे का बादशाह बताने वाले आशीर्वाद बुक का संचालक का मुख्य ठिकाना इंदौर है। मगर, वह अपना कारोबार घूम-घूम कर करता है, ताकि उस तक पुलिस आसानी से न पहुंच सके। हालांकि, उसका ज्यादातर कारोबार तिल्दा क्षेत्र से ही हो रहा है।वह मध्य प्रदेश के इंदौर और गोवा में रहकर आशीर्वाद बुक के नाम से ऑनलाइन कारोबार करता है। थाने दार का कहना है कि सट्टा एप संचालित करने वाले युवक के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है, न ही किसी ने शिकायत की है। यदि कोई युवक ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए पाया गया, तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।







