Home Breaking हिरमी संयंत्र प्रबंधन पर जनप्रतिनिधियों ने उठाए गंभीर सवाल, समस्याओं के समाधान...

हिरमी संयंत्र प्रबंधन पर जनप्रतिनिधियों ने उठाए गंभीर सवाल, समस्याओं के समाधान नहीं होने पर कल होगा विशाल धरना प्रदर्शन

5
0



सुहेला: तहसील कार्यालय सुहेला परिसर में सोमवार को हिरमी संयंत्र प्रबंधन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच विभिन्न जनसमस्याओं और संयंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संयंत्र प्रबंधन के समक्ष कई गंभीर आरोप रखते हुए जवाब मांगा, लेकिन उपस्थित लोगों का आरोप रहा कि प्रबंधन की ओर से संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।बैठक में मुख्य रूप से संयंत्र द्वारा कथित अवैध कब्जा, मजदूरों को निर्धारित मजदूरी दर नहीं मिलना, कच्चे माल एवं क्लिंकर निर्यात में सीमा शुल्क संबंधी अनियमितताएं, सीएसआर कार्यों में मनमानी तथा संयंत्र में कार्यरत मजदूरों की दुर्घटनाओं को छिपाने जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी आक्रोश के चलते 12 मई 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी हिरमी के पास जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।जनप्रतिनिधियों ने संयंत्र प्रबंधन से मांग की कि स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए, मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा सीएसआर मद की राशि का उपयोग क्षेत्र के विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।प्रशासन की ओर से बैठक में एसडीओपी भाटापारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन वर्मा, जनपद अध्यक्ष दौलत पाल, जनपद सदस्य उमा अनंत, हिरमी जनपद सदस्य सविता हेमंत यादव, मोहरा जनपद सदस्य पुष्पा सुखनंदन चेलक, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरिशंकर वर्मा फरहाद, जनपद सदस्य सत्यजोगी प्रतिनिधि डिगी, बुडगहन जनपद सदस्य खोमलाल साहू, नवापारा सरपंच डोमर मार्कण्डे, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश चवरे, हिरमी सरपंच पुनऊराम भारती, सकलोर सरपंच प्रतिनिधि वेद वर्मा, परसवानी सरपंच प्रेमलाल ध्रुव, बरडीह सरपंच शत्रुहन ध्रुव तथा भटभेरा सरपंच प्रतिनिधि रिकेश साहू सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन एवं संयंत्र प्रबंधन द्वारा शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संयंत्र प्रबंधन की होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here