Home Breaking प्रतिभा को नहीं रोक सकी आर्थिक तंगी: शिक्षा के अधिकार (RTE) के...

प्रतिभा को नहीं रोक सकी आर्थिक तंगी: शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत पढ़ रही प्रियांशी ने कक्षा 10वीं में हासिल किए 75.66% अंक

19
0



हिरमी – रावन: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में ग्राम हिरमी की प्रियांशी मढरिया ने शानदार सफलता अर्जित कर अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियांशी ने 75.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी बाधा लक्ष्य के आड़े नहीं आ सकती। निशुल्क शिक्षा से सफलता के शिखर तक प्रियांशी के पिता दिलेश्वर मढरिया और माता रमा मढरिया एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रियांशी ने ‘निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम’ (RTE) के तहत विद्यालय में प्रवेश लिया और अपनी कड़ी मेहनत से विद्यालय, गांव और जिले का नाम रोशन किया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रियांशी ने अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर छात्रा की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.आर. वर्मा एवं श्रीमती शैल वर्मा सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ने खुशी जाहिर की है। प्रियांशी को बधाई देने पंकज, नीरज, अजय निर्मलकर,टाकेश्वरी, दुर्गा, नेहा, नीतू,हर्षिता, खुशी प्रज्ञा एवं समस्त सहपाठी शामिल हैं। प्राचार्य श्री पी.आर. वर्मा ने प्रियांशी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा: प्रियांशी की सफलता केवल एक अंकतालिका नहीं, बल्कि उसकी निरंतर मेहनत और सीखने की ललक का परिणाम है। एक शिक्षक के रूप में हमारे लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि RTE जैसी योजनाओं का लाभ उठाकर हमारे विद्यार्थी ऊंचाइयों को छू रहे हैं। प्रियांशी ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह आगे चलकर समाज के लिए एक प्रेरणा बनेगी।” उज्ज्वल भविष्य की कामना: प्रियांशी की इस उपलब्धि पर उनके नाना-नानी और पूरे ग्राम हिरमी में उत्साह का माहौल है। सभी ने प्रियांशी के आगामी करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here