Home Breaking वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली...

वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान, वार्डवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया

15
0



तिल्दा-नेवरा : नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और सफाई कार्यों की निगरानी करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अभियान के तहत वार्ड की सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई की गई। नालियों से गंदगी निकालकर उनमें पाउडर का छिड़काव कराया गया, वहीं पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कचरे का उठाव सुनिश्चित किया गया।अभियान के दौरान पलक विकास सुखवानी ने वार्डवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं, ताकि वार्ड को साफ और स्वस्थ रखा जा सके।इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों ने नगर के अन्य वार्डों में गंदगी और “सिर्फ फोटो तक सीमित सफाई अभियान” को लेकर सवाल उठाए। इस पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने जवाब देते हुए कहा,“देखिए, हमारी सरकार ट्रिपल इंजन की है। किसी भी मोहल्ले से शिकायत आती है तो निश्चित रूप से काम होता है। हर वार्ड का पार्षद खुद भी नगर पालिका से कहकर काम करवा सकता है।”वहीं पत्रकारों ने शहर में चार दिनों तक बंद रही स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर भी सवाल किया। इस पर पलक विकास सुखवानी ने कहा,“जैसे ही मुझे जानकारी मिली, मैंने तुरंत कर्मचारियों को निर्देश दिए। मैं भी नगर पालिका का हिस्सा हूं। तार में जो समस्या थी उसे ठीक कराकर कर्मचारियों के माध्यम से स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया गया।”साथ ही पलक विकास सुखवानी ने क्षेत्रीय विकास को लेकर कहा कि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक टंक राम वर्मा के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब लगातार विभिन्न योजनाओं और कार्यों के माध्यम से तिल्दा-नेवरा में तेज़ी से विकास हो रहा है।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की सक्रियता से वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here