नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा-नेवरा: छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बडवानी ने श्री विकास सुखवानी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश अठवानी द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र में बताया गया कि संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने तथा सिंधी समाज की सेवा भावना को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विकास सुखवानी के चयन के बाद समाजजनों और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में महापंचायत की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और समाजहित के कार्यों में तेजी आएगी।महापंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि विकास सुखवानी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और समाज के विभिन्न आयोजनों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनकी नियुक्ति से संगठन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने श्री विकास सुखवानी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। रायपुर सहित तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में भी समाज के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।







