Home Breaking TILDA: चाकू दिखाकर लूट की कोशिश, सांकरा हाईवे पर रात में वारदात,...

TILDA: चाकू दिखाकर लूट की कोशिश, सांकरा हाईवे पर रात में वारदात, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पहले भी लूट मामले में जा चुका है जेल

44
0



तिल्दा-नेवरा: रायपुर ग्रामीण पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले एक आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। थाना धरसींवा क्षेत्र के ग्राम सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास देर रात हुई इस घटना में तिल्दा थाना टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी का करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर उसे धर दबोचा।मिली जानकारी के अनुसार 02-03 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर अपने पिकअप वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर भोजन कर रहा था। इसी दौरान सागर रजक नामक आरोपी वहां पहुंचा और अपने पास रखे बटनदार चाकू को दिखाकर प्रार्थी को डराने-धमकाने लगा। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।इसी बीच तिल्दा थाना टीम रात्रि गश्त पर उसी मार्ग से गुजर रही थी। टीम ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया और प्रार्थी को गंभीर चोट लगने से बचा लिया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला।घटना के तुरंत बाद तिल्दा थाना टीम ने आरोपी का पीछा शुरू किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर सड़क छोड़कर नीचे की ओर भाग रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी। करीब 3 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को धर दबोच लिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 के तहत धारा 119(1), 118(1), 296, 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सागर रजक पिता ललन रजक (22 वर्ष) निवासी लक्ष्मी नगर, ग्राम सांकरा, थाना धरसींवा, रायपुर का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह पूर्व में थाना खमतराई के लूट प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुका है।इस त्वरित कार्रवाई से तिल्दा थाना टीम की सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here