Home Breaking छत्तीसगढ़ विपणन संघ में करोड़ों का कैप कवर घोटाला, जैम पोर्टल की...

छत्तीसगढ़ विपणन संघ में करोड़ों का कैप कवर घोटाला, जैम पोर्टल की आड़ में चहेती कंपनियों को उपकृत करने का आरोप

73
0



रायपुर छत्तीसगढ़: जैम पोर्टल की आड़ में हुए एक बहुत बड़े भ्रष्टाचार को खाद्य विभाग एवं विपणन संघ दबाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन यह प्रयास विफल होता नजर आ रहा है. विपणन संघ हर साल खुले में धान संग्रहण के लिए प्लास्टिक कैप कव्हर की खरीदी करता है. आपको यह बता दें कि पिछले साल 2024-25 की खरीदी के लिए विपणन संघ ने जैम पोर्टल में 14 ज़िलों के लिये कैप कव्हर की निविदा बुलाई थी किन्तु इसकी आड़ में भ्रष्ट अधिकारियों ने बिना किसी निविदा के अन्य 20 ज़िलों में 14815 नग कैप कव्हर अतिरिक्त ख़रीदे है.

विपणन संघ ने पिछले साल में कैप कव्हर की खरीदी 12685 रूपये प्रतिनग की दर पर की थी, जबकि विपणन संघ के आपूर्तिदाता बैगपाली इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा ने यही कैप कव्हर तमिलनाडू सरकार को 9390 रूपये प्रतिनग की दर पर विक्रय किया था. जबकि उसकी फैक्ट्री से तमिलनाडू की दुरी छत्तीसगढ़ से अधिक होने पर उसे परिवहन भी अधिक लगा होगा. गतवर्ष की खरीदी की सबसे मुख्य बात तो यह है कि विपणन संघ ने पिछले साल में जिन फार्मों से खरीदी की गई थी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के द्वारा वो सभी संयुक्त रूप से भाखानि में गुटबंदी (रिंग बनाने) के दोषी ठहराये गए थे.

शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार शर्मा ने गंभीर आरोप लगाये हैं – “कैप कव्हर खरीदी के इस भ्रष्टाचार को सचिव खाद्य का स्पष्ट संरक्षण प्रदर्शित है. यही कारण है कि खाद्य विभाग ने गतवर्ष के निविदा दस्तावेज सूचना के अधिकार में उपलब्ध कराने से स्पष्ट इन्कार किया है. साथ ही पिछले साल की लम्बित शिकायतों पर कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण संलिप्त अधिकारी बढ़े मनोबल के साथ इस वर्ष भी इनकी पुनरावृत्ति कर रहे हैं.”

प्रज्ञा पॉलीमर डांकुनी पश्चिम बंगाल ने पिछले महीने यही कैप कव्हर की आपूर्ति 9580 रूपये में समस्त कर सहित विपणन संघ करने के प्रस्ताव के साथ ही पक्षपातपूर्ण निर्धारित निविदा शर्तों में सुधार करने का आवेदन दिया था किन्तु प्रबंध संचालक नें उस पर कोई भी विचार नहीं किया. कुछ दिन पहले प्रज्ञा पॉलीमर, बैगपाली इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड एवं क्लाइमेक्स सिंथेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड तीनों ही फार्मों को इसी दर पर तमिलनाडु सरकार नें टेण्डर अवार्ड किया है. दूसरी ओर पक्षपातपूर्ण निविदाशर्तों के परिपेक्ष्य में विपणन संघ नें प्रज्ञा पॉलीमर की निविदा अस्वीकृत कर दी और बैगपाली की 12883 रूपये प्रतिनग/ क्लाइमेक्स की 12916 रूपये प्रतिनग निविदा दर खुली है. अब विपणन संघ व खाद्य विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए शासन को चुना लगाने के लिए तत्पर है क्योंकि जैम पोर्टल पर प्राप्त दरें बाज़ार मूल्य से लगभग 35 प्रतिशत अधिक है. पर आपको बता दें कि इसमें निविदा शर्तों को ही पक्षपातपूर्ण निर्धारित किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here