Home Breaking 1 हसीना… 2 दीवाने नहीं, अब 1 बॉयफ्रेंड पर 2 गर्लफ्रेंड! इश्क...

1 हसीना… 2 दीवाने नहीं, अब 1 बॉयफ्रेंड पर 2 गर्लफ्रेंड! इश्क बना गैंगवार

102
0



1 हसीना… 2 दीवाने नहीं, अब 1 बॉयफ्रेंड पर 2 गर्लफ्रेंड! इश्क बना गैंगवार

दिल्ली: आरके पुरम से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर लोग कह रहे हैं—“प्यार नहीं, अब तो इश्क भी गैंगवार बन गया है।”यहां सिर्फ 17 साल के एक लड़के को लेकर दो नाबालिग लड़कियों के बीच ऐसी दुश्मनी शुरू हुई कि मामला ब्लेड से हमला, आगजनी और फायरिंग तक पहुंच गया।पार्क में दिखा बॉयफ्रेंड… और भड़क गई नेहा…दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक किशोर को पाने को लेकर दो नाबालिग लड़कियों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरी लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया, जबकि बदले में दूसरे पक्ष के लोगों ने एक घर में आगजनी कर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार सेक्टर-2 स्थित हनुमान मजदूर कैंप में रहने वाली नेहा ने अपने 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड को सेक्टर-3 के पार्क में एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ देख लिया था। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नेहा ने लड़की को धमकी भी दी थी कि वह उसके बॉयफ्रेंड से दूर रहे।कुछ समय बाद नेहा ने उसी लड़की को फिर पार्क में देख लिया। आरोप है कि इस दौरान नेहा अपनी बहन अंजलि और छह-सात नाबालिग लड़कों के साथ वहां पहुंची और लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में लड़की के गाल पर गहरी चोट आई और शरीर पर भी कई घाव हुए। घायल लड़की का इलाज सफदरजंग अस्पताल में कराया गया।इधर, हमले की जानकारी नाबालिग लड़की के भाई को मिली, जो इस समय तिहाड़ जेल में बंद बताया जा रहा है। उसने अपने दोस्त विकास को नेहा और उसके साथियों पर हमला करने के लिए कहा। इसके बाद सात-आठ बदमाश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नेहा की तलाश में आरके पुरम पहुंचे।पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने नेहा का पीछा किया। वह जान बचाने के लिए पर्वतिया कैंप की एक गली में घुस गई। आरोपियों को लगा कि वह एक घर में घुसी है। इसके बाद उन्होंने 24 फरवरी को उस घर के गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग कर दी। बाद में पता चला कि जिस घर को निशाना बनाया गया, वह किसी अन्य व्यक्ति का था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।आरके पुरम थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। नाबालिग लड़की पर हमले के मामले में नेहा और उसकी बहन अंजलि को गिरफ्तार किया गया। वहीं नेहा की शिकायत पर किशोर बीसी, उसके दोस्त विकास, एम्स क्षेत्र निवासी मोहित चौहान और दक्षिणपुरी निवासी कृष उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया गया। तीन अन्य नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here