युवक पर हमला कर नगद रकम और मोबाइल लुटकर फरार हुए आरोपी
बिलासपुर: अब लुटेरों का गढ़ बनते जा रही है, जहां अपराधी आए दिन लुट की घटना को अंजाम दे रहे है, बीते दिनों तारबहार इलाके में लुट की घटना को अंजाम दिया गया था,वही अब सिरगिट्टी थाना इलाके में मारपीट कर लुट की घटना सामने आई है,जिसमें आरोपियों ने एक युवक सर पर हमला 10 हजार नगद और करीब एक लाख रु का मोबाइल लूटकर फरार हो गए,घटना में घायल युवक आदित्य पटेल सिम्स अस्पताल में भर्ती है,जिसने बताया कि वो धूमा से अपने दोस्त को छोड़ने सिरगिट्टी क्षेत्र छोड़ने आया था, जो अपने दोस्त को छोड़कर वापस लौट रहा था,इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर दिया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया, युवक ने बताया कि उसके पर्स में रखे 10 हजार रु नगद और एक लाख का मोबाइल अज्ञात लोग लूटकर न गए है।वही इस मामले में सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि युवक के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि पीड़ित अपने बयान में लुट की बात कह रहा है, और पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है।







