Home Breaking ब्रह्माकुमारी केंद्र में मनाई शिवरात्रि:शिव ध्वज फहराया, विश्व को सुखमय बनाने का...

ब्रह्माकुमारी केंद्र में मनाई शिवरात्रि:शिव ध्वज फहराया, विश्व को सुखमय बनाने का लिया संकल्प

74
0



शिव ध्वज फहराया, विश्व को सुखमय बनाने का लिया संकल्प|

हिरमी -रावन : ज्ञानोदय शिशु मंदिर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हिरमी केंद्र में बुधवार सुबह को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया।ब्रह्माकुमारी नमिता दीदी ने परमात्मा शिव के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिव कल्याणकारी हैं और दुख हरने वाले हैं। वे स्वयंभू हैं और इस धरती पर सतयुग की स्थापना के लिए स्वयं आते हैं।नमिता दीदी ने वर्तमान समय की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में अशांति है। कहीं लड़ाई-झगड़े हैं तो कहीं प्रकृति की हलचल है। ग्रंथों के अनुसार अति के बाद अंत होता है। अब वह समय आ गया है जब परमात्मा स्वयं इस सृष्टि पर आकर सत्य ज्ञान दे रहे हैं l उन्होंने कहा परमपिता परमात्मा शिव निराकार हैं और सर्वोच्च स्थान पर विराजमान हैं। शिव परमात्मा हैं, जबकि शंकर देवता हैं। ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने कहा कि इस दिन व्रत रखने का वास्तविक अर्थ मन की वृत्तियों को शुद्ध करना है।कार्यक्रम में शिव ध्वज फहराया गया। सभी ने विश्व को सुखमय बनाने और स्वयं के विकारों का त्याग करने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत हिरमी के नवनिर्वाचित सरपंच, जनपद सदस्य, वार्ड पंचो का सम्मान किया इस अवसर पर पुनऊ भारती सरपंच,हेमंत यादव, प्रतिनिधि जनपद सदस्य,सरिता सिन्हा, पंच वार्ड 1मुकेश सिन्हा, पंच प्रतिनिधि भीष्म साहू, पंच प्रतिनिधि, वार्ड -9 ललित भारती, पंच वार्ड 18 पी आर वर्मा प्राचार्य,ओमप्रकाश करसायल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here