
नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष और 22 पार्षदों का 24 हजार 800 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला किसके सिर पर सजेगा ताज? कौन होगा तिल्दा नेवरा नगर वासियों की पहली पसंद? नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पदों हेतु 816 और पार्षद पद हेतु 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन। राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद एवं 114 नगर पंचायतों में होगा आम निर्वाचन। चार नगरीय निकायों के 5 वार्डों के लिए होगा उप चुनाव। वही राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 24 हजार 800 मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष और 22 पार्षदों के भाग्य का फैसला करेंगे। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रकला वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वही कांग्रेस पार्टी ने लक्ष्मीनारायण वर्मा को अपना प्रबल दावेदार घोषित किया गया। लक्ष्मीनारायण वर्मा तिल्दा नेवरा नगर में अलग अलग वार्डो से 03 बार के पार्षद रह चुके है साथ ही 01 बार नगर पालिका उपाध्यक्ष भी रहे है नाम न उल्लेखित करने की शर्त पे तिल्दा नेवरा के एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया की लक्ष्मीनारायण वर्मा का राजनैतिक सफर काफी साफ है वे एक अच्छे छवि के नेता और मिलनसार वैक्ति हैं। वही लक्ष्मीनारायण वर्मा ने बताया की कांग्रेस पार्टी ने उनपार भरोसा जताया है वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है। अब देखना यह होगा कि तिल्दा नेवरा नगर वासियों की पहली पसंद कौन होता है? दोनो ही पार्टियों के दावेदार अपनी अपनि जगहो में प्रबल और मिलनसार है। नगरीय निकाय चुनावों के ठीक बाद जिले में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा रायपुर जिले में 14 जिला पंचायत सदसयो के लिए निर्वाचन करवाया जाएगा।





