सम्पादक नितिन कुमार जायसवाल मोबाईल नम्बर 6260174756 तिल्दा-नेवरा : नेवरा के बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से वार्षिक उत्सव मनाया गया.आप को बता दे की यह विद्यालय 90 के दसक का प्रमुख व बहु चर्चित विद्यालय है.
आज के इस वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूली छात्रों ने नृत्य, गीत, और भाषण की प्रस्तुत दी.तथा मंचस्त अतिथियों को साला परिवार द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
आयोजन में भारी संख्या में पालक गण तथा नगर से वरिष्ठ उपस्थित रहे.
इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे कैबीनेट मंत्री टंक राम वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया, पालिका उपाध्यक्ष विक्की सुखवानी, भागबली साहू, मनोज निषाद और नरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे.
छात्रों के अनुरोध अनिल अग्रवाल ने बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को वॉटर कूलर भेट करने की घोषणा की।
नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की.
नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्की सुखवानी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सुनहरा अवसर होता है. इस समय हमें नियम शर्त में चलना चाहिए,आदर्श जीवन मूल्यों में चलकर ही हम सफल हो सकते हैं।
इस आयोजन में समस्त विद्यार्थी एवं पालको का प्राचार्य राजेश चांदनी ने आभार व्यक्त किया।









