सूरजपुर ब्रेकिंग – प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त।घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि बिलासपुर के समीप बस दुर्घटना में 2 लोगों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए मृतकों की आत्मा को शांति की कामना की है।
सभी के समुचित इलाज के आदेश दे दिए गए हैं।सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहे की माननीय प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ।

प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।






