Home Breaking प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांकेर जिले को देंगे 290 करोड़ रुपये के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांकेर जिले को देंगे 290 करोड़ रुपये के नई ट्रेन सेवा की सौगात

126
0



कांकेर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे है. यहाँ प्रधानमंत्री मोदी केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन सेवा राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 290 करोड़ रुपये की लागत से विकसित नई रेलवे लाइन भिलाई स्टील प्लांट को दल्ली राजहरा और रावघाट क्षेत्रों की लौह अयस्क खदानों से परिवहन सुविधा प्रदान करेगी और घने जंगलों से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाकों को जोड़ेगी. प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक सौगात के लिए रेल प्रबंधन ने तैयारियां आरम्भ कर दी है।

जिले में हो रही बारिश के बाद भी अंतागढ़ रेलवेस्टेशन में प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है.प्रधानमंत्री आज सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. यहाँ प्रधानमंत्री एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रेलवे लाइन की सेवा प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here