रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी गौरव बघेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमदा का निवासी है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाना खमतराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 25 जुलाई 2026 को उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ गौरव बघेल ने अपराध किया।शिकायत के आधार पर खमतराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 1135/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)(F) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।जांच के बाद आरोपी गिरफ्तारविवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता की मां और गवाहों के बयान दर्ज किए। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण और आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध अपराध से संबंधित साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।







