Home Breaking गौरेला-पेण्ड्रा सराफा संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, एसपी खिलारी ने कहा—‘लालच...

गौरेला-पेण्ड्रा सराफा संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, एसपी खिलारी ने कहा—‘लालच हमेशा नुकसानदेह, सफलता का शॉर्टकट खतरनाक’

11
0



रॉबिन सोनी अध्यक्ष, सन्नी सोनी सचिव और नीतेश जैन बने कोषाध्यक्ष

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: गौरेला-पेण्ड्रा सराफा संघ का शपथ ग्रहण समारोह टेम्पल ट्री, गौरेला में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, नगर पालिका परिषद पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यवसायी मौजूद रहे।समारोह के दौरान रॉबिन सोनी को अध्यक्ष, सन्नी सोनी को सचिव और नीतेश जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने और व्यवसायियों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।एकजुटता से मजबूत होगा संगठन—कमल सोनीप्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि बदलते व्यापारिक दौर में सराफा व्यवसायियों की सुरक्षा, व्यापारिक हितों और आपसी समन्वय के लिए संगठन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 251 तहसीलों तक संगठन की इकाइयां गठित करने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने व्यवसायियों से बिना उचित वेरिफिकेशन के सोना-चांदी या अन्य माल नहीं खरीदने तथा कारोबार में पूरी पारदर्शिता बरतने की अपील की। जिले में दो अलग-अलग सराफा एसोसिएशन होने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी व्यवसायियों को मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए।कमल सोनी ने सुझाव दिया कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की तीनों तहसीलों में अलग-अलग इकाइयां गठित कर प्रत्येक तहसील से तीन-तीन प्रतिनिधि चुने जाएं और इन प्रतिनिधियों के माध्यम से एक संयुक्त जिला संगठन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एकजुट संगठन ही व्यवसायियों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ा सकता है।‘लालच हमेशा नुकसानदेह, शॉर्टकट खतरनाक’—एसपी खिलारीएसपी मनोज कुमार खिलारी ने सराफा कारोबारियों को सतर्क करते हुए कहा कि लालच हमेशा नुकसानदेह होता है और सफलता का शॉर्टकट कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने व्यापारियों से संदिग्ध परिस्थितियों में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।एसपी ने सराफा दुकानों में बेहतर गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि CCTV की दिशा ऐसी होनी चाहिए कि दुकान के साथ-साथ आसपास की सड़क और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियां भी रिकॉर्ड हो सकें। इससे किसी घटना की स्थिति में पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।एसपी ने गौरेला-पेण्ड्रा के प्रमुख चौक-चौराहों पर खराब पड़े सार्वजनिक CCTV कैमरों को दुरुस्त कराने में सराफा संघ से सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कैमरे अपराधों की रोकथाम और जांच के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।एसपी की अपील पर प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खराब CCTV कैमरों को चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त कराने तथा आवश्यकता वाले स्थानों पर नए कैमरे लगवाने की दिशा में पहल करने की बात कही।सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका का संकल्पनगर पालिका परिषद पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।समारोह के अंत में सराफा व्यवसायियों ने संगठन को मजबूत बनाने, व्यापार में पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here