Home Breaking सतनामी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा, गुरु अमरदास जी...

सतनामी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा, गुरु अमरदास जी को किया याद

12
0



तिल्दा नेवरा: मिशन कॉलोनी वार्ड 22 में सतनामी संत समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन पर समाज के लोगों ने सतनाम पंथ के महान संत और गुरु घासीदास बाबा जी के ज्येष्ठ पुत्र गुरु अमरदास जी की जयंती मनाई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत जैतखाम की पूजा- अर्चना के साथ हुई। इसके बाद गुरु अमरदास जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर सामूहिक आरती की गई। उपस्थित संतों और वक्ताओं ने गुरु अमरदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज में चेतना जगाने, समानता का अधिकार दिलाने और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here