रायपुर: राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित ‘होटल हयात’ में ठहरकर धोखाधड़ी करने वाले देश के एक बेहद शातिर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ठग को तेलीबांधा थाना पुलिस ने उड़ीसा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को विदेशी ट्रैवल गाइड बताकर होटल को लाखों रुपये का चूना लगाया था।पूरा मामला क्या है?होटल हयात के सिक्योरिटी इंचार्ज सूरज सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी बिंगसन जॉन 25 जून 2026 को होटल में रुका था। 27 जून की सुबह वह बिना चेक-आउट किए और बिना बताए होटल से रफूचक्कर हो गया। आरोपी ने होटल का 63,755 रुपये का बिल नहीं चुकाया और होटल से विशेष अनुरोध पर मांगकर लिया गया 1,48,000 रुपये का लैपटॉप भी अपने साथ चोरी कर ले गया। इसके बाद उसने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर लिए।पुलिस का एक्शन और चौंकाने वाले खुलासेरायपुर पुलिस की टीम ने जब तकनीकी विश्लेषण (लोकेशन ट्रैक) किया, तो आरोपी की लोकेशन उड़ीसा के भुवनेश्वर में मिली। पुलिस टीम ने तुरंत उड़ीसा दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में जो खुलासे हुए, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए:चार्ल्स शोभराज से कनेक्शन: आरोपी कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ठग ‘चार्ल्स शोभराज’ से बेहद प्रभावित है। तिहाड़ जेल में रहने के दौरान वह कई बड़े अपराधियों के संपर्क में आया था।300 से ज्यादा होटलों में ठगी: आरोपी वर्ष 1990 से अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में 300 से अधिक लग्जरी और फाइव स्टार होटलों को अपना शिकार बना चुका है।15 साल जेल में काटे: वह अपने जीवन के 15 साल से अधिक का समय देश की विभिन्न जेलों में काट चुका है।ठगी का अनोखा तरीका: वह खुद को फॉरेनर ट्रैवल गाइड, इंग्लिश टीचर और योगा टीचर बताकर बड़े होटलों में एंट्री लेता था। साल 1996 से उसका रिकॉर्ड रहा है कि वह जेल से छूटते ही सीधे किसी नए 5-स्टार होटल को अपना निशाना बनाता था।रायपुर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।







