तिल्दा नेवरा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) तिल्दा शहर मंडल के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में ऊर्जावान युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गौरव अग्रवाल को तिल्दा शहर मंडल युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूची में कुल 36 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। इस टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों को शामिल किया गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की उम्मीद जताई गई है।







