तिल्दा-नेवरा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर द्वारा जागृति योजना 2025 के अंतर्गत पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट भावेश भट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।शिविर के दौरान समाजजनों को परिवारों में जमीन संबंधी विवाद, पुराने लंबित मामलों, नामांतरण, संपत्ति अधिकार एवं कानूनी प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि कई बार जानकारी के अभाव में छोटे विवाद लंबे समय तक चलते रहते हैं, जिन्हें समय पर कानूनी सलाह एवं उचित प्रक्रिया अपनाकर सुलझाया जा सकता है।मजिस्ट्रेट भावेश भट्टी ने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और विवादों को आपसी सहमति एवं कानून के दायरे में रहकर हल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आम नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें छमनलाल खूबचंदानी, हीरानंद हरि रामानी , धनराज खत्री, हीरानंद भोजवानी , डॉ. भीमसेन भोजवानी, मोतीलाल हिंदुजा, किशोर सेतपाल, अमन कुमार, हीरानंद वाधवा, घनश्याम अग्रवाल, ओम अग्रवाल, राजेश सेतपाल, जोमल कमलानी, मनोज जैन, श्याम वाधवा, कन्हैयालाल जोतवानी, मनोहर खूबचंदानी , ओमप्रकाश भोजवानी, खेमचंद विरानी, डॉ. मन्नूलाल आडवाणी, हरीश विरानी, इंद्र कुमार हरिरमानी, सुरेश लखवानी,परमानंद बलचंदानी, अनु जोतवानी, कैलाश आहूजा, दिलीप भीखवानी एवं लक्ष्मणदास धुलवानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने ऐसे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन करने की आवश्यकता जताई।







