रायपुर (आरंग): रायपुर जिले के आरंग में आबकारी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर करारी चोट की है। आबकारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिहारी मोड़ (कुटेला भाठा) पर नाकाबंदी कर दो आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा है। मुख्य आरोपी और मामला गिरफ्तार तस्कर: प्रदीप बांधे (26 वर्ष) और महेंद्र सोनवानी (26 वर्ष)। निवासी: दोनों आरोपी पलारी के रहने वाले हैं। दर्ज धारा: आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज।जप्त शराब का विवरण कुल खेप: 98 नग पौवा गोवा विदेशी मदिरा व्हिस्की।मात्रा: कुल 17.64 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद।तस्करी का रूट: शराब बलौदाबाजार जिले की गिद्धपुरी मदिरा दुकान से लाकर अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी।पुलिस टीम की मुस्तैदीविवेचक उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। तस्करों को घेरकर पकड़ने वाली मुख्य टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल रहे:ASI: सुशील चंद्राकरहेड कांस्टेबल: दिगंबर बूराआरक्षक: कृष्णकांत गढ़वाल और ऋत्विक खोबरागढ़ेआरंग पुलिस ने शराब और परिवहन में इस्तेमाल वाहन को जप्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी व अदालती कार्यवाही जारी है।






