रायपुर/बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और बलौदाबाजार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री टंक राम वर्मा जी का आज जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर टंक राम वर्मा जी को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं।

तिल्दा शहर में उत्साह: भाजपा तिल्दा शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. एल.पी. साहू सहित स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी कर अपने लाडले विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी हैं।

क्षेत्र में विकास उत्सव: जन्मदिन के इस मौके पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कार्यकर्ता और समर्थक मिठाई बांटकर और जनकल्याणकारी कार्य कर इस दिन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

टंक राम वर्मा जी का राजनीतिक सफर नामा जमीनी नेता: एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय करने वाले टंक राम वर्मा जी अपनी सरलता और सहजता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे राज्य के महत्वपूर्ण विभागों जैसे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे हैं।जनता के प्रिय: बलौदाबाजार क्षेत्र में सक्रियता और विकास कार्यों के कारण वे क्षेत्र की जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।







