तिल्दा नेवरा: वार्ड 22 तिल्दा में गाली-गलौज करने से मना करने पर मुकेश कोसले पर जानलेवा हमला।आरोपियों ने मुकेश को मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मुकेश को सीढ़ी के पास से नीचे धक्का दे दिया।धक्का लगने से पीड़ित मुकेश कोसले को आई हैं गंभीर चोटें।पुलिसिया कार्रवाई तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने प्रार्थीया की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज किया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा।गिरफ्तार आरोपियों के नाम टिकेश्वर उर्फ महादेव साहू (उम्र 29 साल), निवासी- वार्ड क्रमांक 22, तिल्दा।हेमकुमार साहू (उम्र 22 वर्ष), निवासी- वार्ड क्रमांक 22, तिल्दा नेवरा।







