Home Breaking तिल्दा-नेवरा में उत्साह के साथ सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की...

तिल्दा-नेवरा में उत्साह के साथ सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, भाजपा नेताओं और व्यापारियों की रही भारी मौजूदगी

13
0



तिल्दा-नेवरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के विभिन्न बूथों में उत्साहपूर्वक सुना गया। बलौदाबाजार विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक 200, 201 एवं 265 में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनके संदेशों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक चोइथवानी की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना और कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के नागरिकों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और जनहित के विषयों को मंच प्रदान किया जाता है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश लखवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश आज विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे देशवासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें जनहित के कार्यों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। सुरेश लखवानी ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक चोइथवानी, सुरेश लखवानी, भाजपा नेता मनीष शर्मा, मोबाइल व्यापारी विनोद शर्मा, निक्की पांडे, सनी बजाज, राकेश कमलानी एवं हरीश चोइथवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रहित, सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर चर्चा भी की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम आमजन को देश के विकास अभियान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। तिल्दा-नेवरा के विभिन्न बूथों में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here