Home Breaking TILDA: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने एसडीएम को दिया ज्ञापन

TILDA: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने एसडीएम को दिया ज्ञापन

17
0



संवाददाता महेश वाधवानीतिल्दा नेवरा: में आज 27 अप्रैल को गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूरे भारत के सभी तहसील कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया । जिनमें जिला रायपुर के ब्लॉक तिल्दा में भी ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा गया । और महामहिम राष्ट्रपति जी माननीय प्रधानमंत्री जी महामहिम राज्यपाल जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से तिल्दा के एसडीएम को ज्ञापन दिया गया । इनके पहले आज सभी हनुमान मंदिर में सभी एकत्र हुए फिर हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद सभी गौसेवक ने एसडीएम कार्यालय की ओर निकले और सभी ने एक ही स्वर में नारा बाजी किया जिनमें कहा कि गौमाता को राष्ट्र माता घोषित हो । आज ज्ञापन देने वाले में मुख्य रूप से हीरालाल धुरंधर संदीप वर्मा चंद्रशेखर सिंह राजपूत सोनू योगी ओमप्रकाश निषाद गोल्डी योगी संजय सुखेन्द्र कुमार दीपक कुमार वर्मा भूषण देवांगन नेभन ताम्रकार राहुल विधानी आदित्य तिवारी दीपक साहू मनोज ध्रुव देव कुमार साहू पंकज वर्मा राकेश सोनी जनक राम साहू भगवती निषाद महेश ध्रुव इत्यादि लोग आज उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here