Home Breaking TILDA: अक्षय तृतीया पर रानी सौरभ जैन ने दी शुभकामनाएं, दान-पुण्य का...

TILDA: अक्षय तृतीया पर रानी सौरभ जैन ने दी शुभकामनाएं, दान-पुण्य का दिया संदेश

3
0



तिल्दा नेवरा : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी माना जाता है, जिस दिन किया गया दान, जप, तप एवं सेवा कार्य अक्षय फल प्रदान करता है।श्रीमती रानी सौरभ जैन ने नागरिकों से आग्रह किया कि इस पावन दिन पर जरूरतमंदों की सहायता करें, अन्न एवं जल का दान दें तथा समाज में सेवा एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया हमें परोपकार, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देती है।उन्होंने आगे कहा कि इस शुभ अवसर पर लोग नए कार्यों की शुरुआत कर अपने जीवन में उन्नति एवं समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाएं। साथ ही, सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।अंत में श्रीमती जैन ने ईश्वर से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए अक्षय तृतीया की पुनः शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here