कुथरौद (छत्तीसगढ़): ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ, रविवार 5 अप्रैल को ग्राम कुथरौद में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। आरोग्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर सभापति डॉ. मोहनलाल वर्मा के निज निवास पर संपन्न हुआ।विशेषज्ञों का मिला परामर्शसुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल, नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी रोग) डॉ. नितिन कुमार कथुरिया और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनीष बर्नवाल ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क शुगर और बीपी जांच की गई, साथ ही उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा डॉक्टरों के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुई। इस अवसर पर हिरमी के डॉ. जी.पी. साहू, डॉ बी एल वर्मा डॉ आर एन सरकार डॉ फारूकी ग्राम पंचायत कुथरौद के सरपंच तारन दास अनंत, ग्राम पंचायत हिरमी के सरपंच पुनाऊ भारती, जनपद प्रतिनिधि हेमंत यादव वरिष्ठ नागरिक फुदरु राम पाल और नरेश ध्रुव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने जताया आभारग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। सभापति डॉ. मोहनलाल वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है ताकि समय पर बीमारी का पता चल सके और इलाज शुरू हो सके।







