Home Breaking TILDA: ग्राम ताराशिव के हृदय स्थल में ग्राम के सबसे प्राचीन हनुमान...

TILDA: ग्राम ताराशिव के हृदय स्थल में ग्राम के सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर पर 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया

19
0



ताराशिव में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

तिल्दा नेवरा: ग्राम ताराशिव के हृदय स्थल में ग्राम के सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर पर 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामायण पाठ भी किया गया। तथा आयोजन समिति द्वारा विशेष भोज भंडारा का आयोजन श्रद्धालु भक्तों के लिए किया गया।चुकी हनुमान जी कलयुग में के अंत तक जीवित (चिरंजीवी) है इसलिए उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। सुबह से ही ग्रामीण हनुमान जन्मोत्सव में तन,मन,धन से जुड़े रहे तथा ॐ रामदूताय विद्महे वायु पुत्राय धीमहि तन्नो हनुमान प्रचोदयात् ।। स्वर लहरियों के साथ हनुमान जन्मोत्सव भक्त जनों द्वारा मनाया गया।हनुमान जन्मोत्सव भगवान हनुमान के जन्म और उनकी भक्ति,शक्ति और समर्पण के उपलक्ष में मनाई जाती है।भक्तगण इस दिन हनुमान जी की पूजा कर साहस,बल और बुद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। ग्राम के हृदय स्थल पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विशेष पूजन अर्चन कर सुख ,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई ।इस अवसर पर कपिल नारायण शर्मा, जितेंद्र वर्मा, मनीष कुमार वर्मा (सरपंच प्रतिनिधि), शिव वर्मा, अनिल नायक, क्षितिज शर्मा,हिमांशु वर्मा, प्रणव नायक, गंगोत्री नायक, विमला वर्मा, रम्भा वर्मा,अंजनी वर्मा, मैना वर्मा, विद्या वर्मा, चंद्रकला वर्मा, चित्ररेखा वर्मा, खुशबू नायक, मिनी नायक,सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here