बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले में अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को सिमगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रिषभ मसीह उर्फ बंटी, उम्र 29 वर्ष। निवासी आरोपी मूल रूप से गणेशपुर का रहने वाला है और वर्तमान में विश्रामपुर, थाना सिमगा में रह रहा था।
वारदात की वजह: पुलिस जांच के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते उसने विवाद के दौरान उस पर पेट्रोल छिड़क कर उसे मारने की कोशिश की।
पुलिस कार्रवाई: सिमगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिसमें हत्या का प्रयास भी शामिल है, के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






