तिल्दा नेवरा: तिल्दा शहर के वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने सभी क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती जैन ने बताया कि हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का सबसे पवित्र समय है. मान्यता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच आती हैं और उनकी सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थनाओं को स्वीकार करती हैं.श्री मति जैन ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।







