तिल्दा नेवरा: सोमनाथ धाम कर्मा मंदिर प्रांगण में रविवार को साहू समाज की आराध्य देवी की 1010 वीं जयंती मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम मां कर्मा की पूजा अर्चना करने के बाद पहुंचे अतिथियों का स्वागत वंदन कर बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दिया गया। अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ के संरक्षक पोषण साहू , उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू , परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष साहू , डागेश्वर साहू,पवन साहू , मनोहर साहू,मंदिर समिति परम संरक्षक तुला राम साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता जोड़ दिया।इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक भरत साहू , अध्यक्ष माखन साहू, उपाध्यक्ष रूपकुमार साहू, सचिव डॉ तखत साहू ,सह सचिव परमेश्वर साहू , कोषाध्यक्ष बेनी राम साहू , अंकेक्षक रामेश्वर साहू, डॉक्टर शिव कुमार साहू तखत राम साहू ,रंजीत साहू,अरुण साहू युगल किशोर साहू, सोनम साहू, रतनी साहू, दुष्यंत साहू,मुकेश साहू , परमेश्वर साहू ,सहित भारी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।







