सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का खुलासा, विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक अभिरक्षा मेंचर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का खुलासा, लगभग 56 दिनों तक लगातार चली गहन विवेचना के बाद सफलतालगभग 5 हजार मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण एवं 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच के बाद महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त
कबीरधाम: पुलिस की टीम द्वारा दिन-रात मेहनत कर हर संभावित एंगल की जांच, 100 से अधिक व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी, खून से सने कपड़े तथा नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल बरामदविवेचना के दौरान तकनीकी अनुसंधान एवं एथिकल हैकिंग तकनीकों की सहायता से सोशल मीडिया गतिविधियों का भी परीक्षणमृतक द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने को लेकर विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक को ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिससे तंग आकर नाबालिक ने हत्या की घटना को अंजाम दियादिनांक 17 जनवरी 2026 को थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि युवक के गले में चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है।जांच के दौरान मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी पिता नामदास मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई। मृतक पेशे से डांस शिक्षक था तथा पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था। घटना के संबंध में थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान कबीरधाम पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान के अंतर्गत एथिकल हैकिंग तकनीकों की सहायता लेकर मृतक के इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी परीक्षण किया गया तथा मृतक के मित्रों द्वारा किए गए मैसेज एवं डिजिटल गतिविधियों का विश्लेषण किया गया, जिससे विवेचना को महत्वपूर्ण दिशा प्राप्त हुई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा मामले में महत्वपूर्ण सुराग अथवा आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए ₹10,000 के नगद इनाम की घोषणा भी की गई थी।लगातार की गई तकनीकी जांच एवं विश्लेषण के दौरान महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर संदेह एक विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक पर गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक एवं विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक के बीच लगभग 3 माह पूर्व से जान-पहचान थी तथा दोनों के बीच अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बने हुए थे। बाद में इसी संबंध को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया तथा मृतक द्वारा विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक को बार बार और संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था।प्राप्त सुरागों के आधार पर विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि घटना वाले दिन उसने मृतक को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अपने पास बुलाया। इसके बाद दोनों एक स्कूटी वाहन से घटनास्थल की ओर गए। वह अपने घर से पहले ही चाकू लेकर निकला हुआ था। घटनास्थल पर पहुंचते ही उसने मृतक के गले में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक ने मृतक का मोबाइल फोन एवं सिम नदी में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। उसे घटनास्थल पर ले जाकर घटना का सीन रिक्रिएट कराया गया तथा उसके बताए अनुसार स्थानों पर तलाशी ली गई। निशानदेही के दौरान नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है, जबकि सिम कार्ड की तलाश की जा रही है।कबीरधाम पुलिस द्वारा विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक के कब्जे से घटना में उपयोग की गई स्कूटी जप्त की गई है। इसके अतिरिक्त घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़ों को उसने अपने पैतृक गांव में छिपा दिया था, जिन्हें उसके बताए अनुसार बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू पहले से ही पुलिस ने जप्त कर लिया है। जांच के दौरान नाबालिक बालक के मोबाइल फोन का परीक्षण किया गया, जिसमें उसके द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित इंटरनेट सर्च किए जाने के तथ्य सामने आए। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में अपराध करने के बाद कैसे छुपा जाए, मोबाइल ट्रैकिंग से कैसे बचें, मनोविज्ञान से जुड़े विषय, सोशल मीडिया के प्रभाव, डर का पैटर्न, दिमाग और भविष्य से जुड़े विषय, साइकॉलोजिकल थ्रिलर, साउंड प्रूफ कमरे से संबंधित जानकारी, मानसिक थकान, सेल्फ हार्म के कारण, लड़कियों से बातचीत के तरीके आदि विषयों से संबंधित सर्च पाए गए। उक्त मोबाइल का गवाहों के समक्ष परीक्षण कर आवश्यक स्क्रीनशॉट लेकर विधिवत पंचनामा तैयार किया गया।उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य प्रमाणों एवं पूछताछ के आधार पर विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक को विधिवत अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।






