Home Breaking सुहेला: बिटकुली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भक्त माता...

सुहेला: बिटकुली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती

27
0



सुहेला: ग्राम बिटकुली के गांधी चौक में साहू समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मानस गान (रामायण) के दूसरे दिन आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती अत्यंत धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण के बीच समाज के वरिष्ठों का सम्मान और महाप्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस पावन अवसर पर साहू समाज द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। उपस्थित बुजुर्गों को श्रीफल और गमछा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। मान्यता के अनुसार, माता कर्मा द्वारा भगवान को अर्पित की गई ‘खिचड़ी’ का भोग प्रसाद के रूप में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। गांधी चौक के अध्यक्ष रेवेंद्र कुमार साहू ने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन में रामायण की प्रस्तुति के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में साहू समाज के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष संतोष साहू,मकसूदन लाल साहू, जनकू राम साहू, हरि राम साहू, गिरधर साहू, रोहित साहू, मोतीलाल साहू, खेदराम साहू, दिलीप साहू, बुधराम साहू और मनोज साहू सहित समाज के प्रबुद्ध जन सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here