हिरमी: 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिरमी में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अल्ट्राटेक के सुरक्षा विभाग एवं सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक जीवन में सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व को समझाना था।इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र के सुरक्षा विभाग से रोहित परउहा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व गृह सुरक्षा में अपनाए जाने वाले बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर कई दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। मुख्य रूप से पाँच बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए इस पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय क्रश हेलमेट और चार पहिया वाहन में शीट बेल्ट का उपयोग निश्चित रूप से करना चाहिए एवं नशे की हालात मे वाहन न चलाने, तेज रफ्तार मे वाहन न चलाने, और वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का उपयोग नही करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे और सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी तथा अल्ट्राटेक के सुरक्षा विभाग दशरथ वर्मा,संजय साहू एवं सीएसआर से मनोज वर्मा, व उमाशंकर धीवर उपस्थित रहे.







