बलौदाबाजार: शासकीय दाऊ कल्याण सिंह कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार की छात्रा प्रज्ञा वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 -26 की बी.एस.सी. आई.टी. (प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षा में प्रज्ञा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रज्ञा वर्मा, जो दिलेश्वर वर्मा एवं जागेश्वरी वर्मा की सुपुत्री हैं, की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर जन-प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है। गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई जिला पंचायत बलौदाबाजार के सभापति एवं दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय बलौदाबाजार जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल वर्मा ने प्रज्ञा को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा “ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाएं जब इस तरह का मुकाम हासिल करती हैं, तो यह समाज के लिए प्रेरणा बन जाती हैं। प्रज्ञा की यह सफलता उनकी एकाग्रता और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। मैं उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।” शुभचिंतकों का तांता प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर न केवल कॉलेज परिवार बल्कि उनके पैतृक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी खुशी जाहिर की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं:तारनदास अनंत (सरपंच, ग्राम पंचायत कुथरौद) ममता वेदप्रकाश वर्मा (सरपंच, ग्राम पंचायत सकलोर)कृष्णारेखा वर्मा (उपसरपंच, ग्राम पंचायत कुथरौद) शैल वर्मा, सीमा वर्मा, पंकज, नीरज, अजय निर्मलकर भानूप्रताप वर्मा और अभिषेक साहू। सभी ने एक स्वर में प्रज्ञा की इस शैक्षणिक सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल बताया है।







