20 हज़ार ₹ में SI भर्ती का पेपर बेचने का दावा.. पुलिस ने दर्ज की FIR, 14-15 मार्च को होना है एग्जाम
उत्तर प्रदेश: यूपी की राजधानी लखनऊ में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर लीक का दावा करने वाले फर्जी टेलीग्राम चैनलों पर हुसैनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर “UP SI EXAM PAPER UP SI-2026” नाम से चैनल बनाकर अभ्यर्थियों से पेपर दिलाने का झांसा दिया जा रहा था। आरोप है कि चैनल संचालक पेपर देने के नाम पर अभ्यर्थियों से करीब 20 हजार रुपये मांग रहे थे। जांच में सामने आया कि ये लोग प्रतियोगी छात्रों को गुमराह कर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और ऐसे फर्जी चैनलों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।पुलिस का कहना है कि अभ्यर्थी ऐसे किसी भी पेपर लीक के दावे या सोशल मीडिया मैसेज पर भरोसा न करें और संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।








