Home Breaking एक फूल – 2 माली के फेर में हुआ ख़ूनी खेल, चली...

एक फूल – 2 माली के फेर में हुआ ख़ूनी खेल, चली गई किशोर की जान.. अब पकडे गए क़ातिल

25
0



एक फूल – 2 माली के फेर में हुआ ख़ूनी खेल, चली गई किशोर की जान.. अब पकडे गए क़ातिल

उत्तर प्रदेश: UP के गाज़ीपुर में 15 वर्ष के सुधारन राजभर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने क़ातिल इंद्रजीत व ऋतिक को पकड़ा तो केस खुल गया।लव एंगल से खुला राज…पुलिस जांच में सामने आया कि इंद्रजीत के बुआ के बेटे अनुज का एक युवती से प्रेम संबंध था और वह उससे बातचीत करता था। इसी बीच मृतक सुधारन भी उसी युवती से बात करने लगा था। इस बात को लेकर अनुज नाराज था। अनुज ने सुधारन को समझाने के लिए उसका मोबाइल नंबर इंद्रजीत को दिया था।इसके बाद इंद्रजीत ने सुधारन को फोन कर युवती से बात न करने की चेतावनी दी। लेकिन सुधारन ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसी दौरान दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी।पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के बाद सुधारन को मिलने के बहाने बुलाया गया. जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद इंद्रजीत, ऋतिक और अन्य युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here