Home Breaking जिम में बॉडी बनाने का सपना… कहीं ज़हर तो नहीं पी रहे?...

जिम में बॉडी बनाने का सपना… कहीं ज़हर तो नहीं पी रहे? पकड़ी गई नकली प्रोटीन फैक्ट्री.. 2 गिरफ्तार

85
0



जिम में बॉडी बनाने का सपना… कहीं ज़हर तो नहीं पी रहे? दिल्ली में पकड़ी गई नकली प्रोटीन फैक्ट्री.. 2 अरेस्ट

राजधानी दिल्ली: जिम जाने वालों के लिए चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ब्रह्मपुरी ने में छापा मारकर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की फैक्ट्री पकड़ ली।यहां नामी-गिरामी ब्रांड के नाम पर स्टोराइड मिक्स नकली प्रोटीन पाउडर तैयार किया जा रहा था और फिर उसे दिल्ली व UP के विभिन्न जिलों के जिम व बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में फर्जी प्रोटीन सप्लीमेंट के जार, फ्लेवरिंग केमिकल, कच्चा पाउडर और पैकेजिंग सामग्री मिली।मामले में मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली सप्लीमेंट किन-किन जिम और दुकानों तक पहुंच रहे थे।जिस प्रोटीन से लोग बॉडी बनाने का सपना देख रहे थे, वही उनकी सेहत से खिलवाड़ कर रहा था! अब सवाल यह है कि देशभर में ऐसे कितने जिम और दुकानों में नकली सप्लीमेंट बिक रहे हैं?

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here