रायपुर : 2 दिन से वार्ड में गौ माता के मृत देह से आ रही दुर्गंध को लेकर नगर निगम एवं संबंधित पार्षद की उदासीनता के खिलाफ सोशल मीडिया में आवाज उठाने वाले युवक तिलक साहू को भाजपा पार्षद के सहयोगी एवं उसके रिश्तेदार द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुढ़ियारी थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब एक जागरूक नागरिक ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे गंभीर विषय पर सवाल उठाया, तो उसका जवाब समाधान से नहीं बल्कि धमकी और डराने धमकाने की राजनीति से दिया गया। यह भाजपा की जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि एक आम युवक सोशल मीडिया में पोस्ट करता है और उसे जान से मारने की धमकी मिलती है, तो यह सीधे सीधे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार भाजपा पार्षदों और उनके समर्थकों द्वारा आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और मारपीट की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। भाजपा के दबाव में पुलिस की निष्क्रियता लोकतंत्र के लिए घातक है।शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन, उग्र प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस प्रदर्शन मे पंकज शर्मा विकास उपाध्याय सुंदर जोगी मणिराम साहू देवकुमार साहू डॉ अनुराम साहू दानी साहू किशन बाजारी राशिद मोहम्मद नंदू सिन्हा कुंदन सिंहा अभिषेक ठाकुर आकाश दीवान रामेश्वर साहू डॉ हेमंत डांडे अपराजित तिवारी भारत यादव राजकुमार राम मनीषा शर्मा तोरण लाल साहू हेमलाल नायक सोनू ठाकुर विजय देवांगन सुनील कुमार साहू राकेश यादव दीपेंद्र ठाकुर विकास अग्रवाल मोहनलाल सेन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।







