Home Breaking जिंदा शख्स को चूहो ने नोंचा, आखों और चेहरे को बुरी तरह...

जिंदा शख्स को चूहो ने नोंचा, आखों और चेहरे को बुरी तरह काटा, सुबह मिली लाश

30
0
Oplus_131072



जिंदा शख्स को चूहो ने नोंचा, आखों और चेहरे को बुरी तरह काटा,सुबह मिली लाश

न्यूज डेस्क पंजाब: बठिंडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को कथित तौर पर चूहों ने कुतर लिया. आम तौर पर जंगली जानवरों या आवारा कुत्तों के हमले की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन यह मामला बेहद दुर्लभ और परेशान करने वाला बताया जा रहा है, जिसमें आरोप है कि चूहों ने इंसान के शव को कुतर दिया.बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के पाटा मार्केट स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई. यहां एक मजदूर का शव मिला, जिसकी आंखें और चेहरे के कुछ हिस्से बुरी तरह से कुतरे हुए थे.नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के अध्यक्ष सोनू महेश्वरी, जिन्होंने शव को उठाने में मदद की, उन्होंने बताया कि मृतक की आंखों और चेहरे के हिस्से को चूहों ने खा लिया था. उन्होंने कहा कि इस इलाके में बड़ी संख्या में चूहे मौजूद हैं.रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक एक दिहाड़ी मजदूर था, जो काम खत्म करने के बाद पाटा मार्केट में ही सो जाता था. उसके साथियों ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार चल रहा था.पुलिस की कार्रवाई के बाद सामाजिक संगठन के सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया.

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here