तिल्दा नेवरा: राजधानी रायपुर क्षेत्र अंतर्गत तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे साइडिंग, कोयला रेक प्वाइंट के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका।
तिल्दा के कोयले के रेक पॉइंट के पास में एक अज्ञात पुरुष का आज सोमवार को शव बरामद किया गया है देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई ह?। आप को बता दे की जिस स्थान पर उक्त अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है वही थोड़ी दूर में कोयले का रेक की गाड़ी लगी हुई है और कोयले की रेक की गाड़ियो का दिन और रात दोनों ही समय आवागमन चलता रहता जा। अनलोडिंग व लोडिंग दोनों हो रही है, लेकिन शव पर किसी की नजर नहीं पड़ी होगी यह बात समझ से परे है। आज सोमवार को आस पास के लोगों ने नेवरा पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मर्ग कायम कर शव की पहचान में जुटी हुई है।






