
आरोपी उपकार देवार को चोरी की मोटर सायकल क्रय करने पर किया गया गिरफ्तार
तिल्दा रायपुर छत्तीसगढ़: पंकज यादव ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 28.02.2024 को वह अपनी होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम एल 4723 से रेलवे स्टेशन गया था तथा मोटर सायकल को प्लेट फार्म नंबर 07 के पास खड़ी कर अंदर गया था, वापस आकर देखा तो खड़ी किये गये स्थान पर उसकी उक्त मोटर सायकल नहीं था। कोई अज्ञात चोर पंकज यादव की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में तिल्दा नेवरा निवासी सोनू जोशी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोटर सायकल को चोरी करना तथा मोटर सायकल को उपकार देवार के पास बिक्री करना बताया गया। जिस पर उपकार देवार की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम एल 4723 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 411, 34 भादवि. जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -01. सोनू जोशी पिता रामनारायण जोशी उम्र 32 साल निवासी जोड़ा जैतखंभ के पास सतनामी पारा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर। 02. उपकार देवार पिता नेमीचंद देवार उम्र 43 साल निवासी दलाल तालाब के पास तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।






