
बलौदा बाजार: हथबंद थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद पटेल से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार के दोपहर 12.30 बजे सदाशिव प्रधान उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम सकलोर जो ग्राम केसदा के स्काई स्टील प्लांट में लगभग 30 फिट ऊंचे रैलिंग में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था किंतु रॉड का वेल्डिंग पूरा नहीं हो पाया था जिस कारण व्यक्ति लोहे के पाइप सहित वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसके चलते फैक्ट्री में हड़कंप मच गया तब स्थिति को देखते हुए फेक्ट्री प्रबंधन ने उसे गंभीर हालत में तिल्दा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।वहीं तिल्दा थाना में जीरो में मर्ग कायम कर प्रकरण को हथबंद थाना भेजा जाएगा। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार एवं कंपनी प्रबंधन के बीच में मुंवाबजे की बात चल रही है।






