Home Breaking राजधानी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस ने घेराबंदी कर...

राजधानी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को दबोचा, 17 लाख नकद जब्त

17
0



रायपुर : बदलते अपराध के तहत् पुलिस की बदलती रणनीति का परिणाम – आरोपियों की बदलती जीवनशैली और दिनचर्या पर लगातार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा रखीं जा रहीं थी नजर।

दिनांक 11.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत फेस – 02 तिरंगा चौक के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान वहां उपस्थित व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान कुल 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी एवं ओम खेमानी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स ramco777.com, wood777.com एवं powerexch.com के माध्यम से मास्टर आई.डी. बनाकर एवं आई.डी. वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया, साथ ही उनके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग – अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे, जिसमें आरोपीगण अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 17,00,000 रूपये, 07 नग मोबाईल फोन, 04 नग बैंक पासबुक, 01 बैंक चेकबुक, तथा 27 नग एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जुमला कीमती लगभग 19,70,000/-रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी ओम खेमानी थाना आमानाका से तथा आरोपी दीपक सचदेवा थाना खम्हारडीह से पूर्व में सट्टा के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है । प्रकरण में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा वर्ष 2026 में अब तक ऑन लाईन सट्टा के कुल 03 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,04,85,000/- (एक करोड़ चार लाख पच्चासी हजार रूपये), 02 नग लैपटॉप, 27 नग मोबाईल फोन, 04 नग चारपहिया वाहन, एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं केल्क्यूलेटर जुमला कीमती लगभग 1,92,20,000/- (एक करोड़ बयानवे लाख बीस हजार रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी 01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर। 02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर। 03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर। 04.ओम खेमानी पिता मुकेश खेमानी उम्र 30 वर्ष निवासी हीरापुर रोड़, थाना कबीर नगर रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here