
नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा-नेवरा: नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए वार्ड 13 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी ने मुख्यमंत्री साय केबिनेट के मंत्री टंक राम वर्मा का आभार व्यक्त किया है। उपाध्यक्ष श्रीमती सुखवानी ने बताया कि वार्डवासियों की लंबे समय से मांग रही कि क्षेत्र में एक आधुनिक गार्डन और चौपाटी का निर्माण हो, जिससे लोगों को मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सके। अब इस स्वीकृति के बाद वार्ड 13 में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि गार्डन में चौपाटी निर्माण होने से यहाँ घूमने आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी। इससे बच्चों, महिलाओं, युवाओं तथा वरिष्ठजनों के लिए एक ही स्थान पर मनोरंजन, बैठने और समय बिताने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह निर्माण स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।स्थानीय लोगों ने भी स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड 13 में बनने वाला नया गार्डन क्षेत्र का आकर्षण बनेगा और लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का नया स्थान मिलेगा।






