Home Breaking कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा...

कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

26
0



कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अंबिकापुर: शहर में सक्रिय शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश चोर मंदिर में घुसकर दान पेटी को तोड़ते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मंदिर कलेक्ट्रेट कार्यालय और एसपी कार्यालय परिसर के भीतर स्थित है। इतने सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोरों की पहचान व तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here