Home Breaking मंगल कार्बन प्लांट का बॉयलर बना यमराज, 8 मजदूर झुलसे; 8 माह...

मंगल कार्बन प्लांट का बॉयलर बना यमराज, 8 मजदूर झुलसे; 8 माह का मासूम भी चपेट में

31
0
Oplus_131072



मंगल कार्बन प्लांट का बॉयलर बना यमराज, 8 मजदूर झुलसे; 8 माह का मासूम भी चपेट में

रायगढ़: जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल कार्बन प्लांट में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। टायर गलाने की प्रक्रिया के दौरान बॉयलर का ढक्कन अचानक खुलने से वहां काम कर रहे मजदूर झुलस गए। हादसे में करीब 8 लोगों के झुलसने की खबर है, जिनमें से अधिकांश की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के बांजीपाथर गांव स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बॉयलर का ढक्कन खोलते समय अचानक तेज भाप और गर्म पदार्थ बाहर निकल गया, जिससे पास में मौजूद मजदूर उसकी चपेट में आ गए।हादसा इतना अचानक था कि मजदूर संभल भी नहीं पाए और झुलस गए। हादसे में कुल 8 लोगों के झुलसने की सूचना है। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल रायगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिंदल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। वहां पुलिस की टीम श्रम विभाग की टीम और साथ में एस एफ एल की टीम पहुंची हुई।फिलहाल खरसिया पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।हादसे में 8 माह के बच्चे की भी झुलसने की बात सामने आई है जो बेहद‌ दुखद है,हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here