Home Breaking TILDA: रायखेड़ा विद्यालय में व्यायाम शिक्षिका द्वारा कराया गया न्योता भोज

TILDA: रायखेड़ा विद्यालय में व्यायाम शिक्षिका द्वारा कराया गया न्योता भोज

52
0



तिल्दा नेवरा: स्वामी आत्मानंद हिंदी एवम् अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा में 5 फरवरी 2026 गुरूवार को न्योता भोज आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन दिए जाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा अनुसार जो भी व्यक्ति अपने प्रियजन के स्मृति या विशेष अवसर को यादगार बनाते हुए न्योता भोज का आयोजन स्कूलों में करना चाहते हैं वह न्योता भोज करा सकते है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद हिंदी एवम् अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्राथमिक , पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा मेंआंशिक न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में पदस्थ व्यायाम शिक्षिका श्रीमती गीतांजलि गिरधर मरकाम द्वारा अपने बच्चे वेदान्त मरकाम के जन्म दिवस यादगार बना करआंशिक न्योता भोज वितरण करवा कर खुशियां बांटी।जिसमे केला, जलेबी, चावल , दाल और सब्जीयो, आचार, पापड़ का वितरण समस्त छात्र-छात्राओं को कराया गया। उक्त कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन व सम्मान शाल श्रीफल, मोमेंटो से संकुल प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर वर्मा ने किया। प्राचार्य ज्ञानेश्वर वर्मा ने कहा ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, अपनत्व और सामूहिकता की भावना विकसित होती है ।और लोगों में सहयोग,सौहार्द पनपता है। उक्त कार्यक्रम में श्री गजेंद्र कुमार वर्मा ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य संतोष कुर्रे, मारुति नंदन वर्मा, कामता प्रसाद वर्मा, जनक राम वर्मा,व्याख्याता जितेंद्र वर्मा, मोती,स्मृति दबदघाव , ज्योति कश्यप,मोती सिंह ध्रुव,सरिता वर्मा, निक्की अग्रवाल, शशि वर्मा, मोनिका वर्मा, मूलकेश्वर बांधे,खिलेश्वरी पटेल,विष्णु प्रसाद वर्मा प्रधान पाठक,मनोज गिलहरे,यशवंत वर्मा,नितिन अग्रवाल, निर्मला यादव, आस्था शुक्ला, तनु अग्रवाल, शिखा लाल, बाबूलाल बंजारे , सी लीला राव, खिलेश्वरी वर्मा,अभिनेश्वर सिंह, रवीना देवांगन,श्रद्धा हेडाऊ, ऐश्वर्या वर्मा प्रेक्षा साहू, प्रखर दीक्षित, मयंक वर्मा, रूपेश धीवर, मनोज गिलहरे,टी पी नायक, तुलसी राम साहू (संकुल समन्वयक)सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here