Home Breaking अय्याशी मे बाधक बने ससुर का मर्डर.. हत्या का बनाया लाइव वीडियो,...

अय्याशी मे बाधक बने ससुर का मर्डर.. हत्या का बनाया लाइव वीडियो, मोबाइल से वीडियो रिकवर

43
0



अय्याशी मे बाधक बने ससुर का मर्डर.. हत्या का बनाया लाइव वीडियो, मोबाइल से वीडियो रिकवर

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के मऊ मे अय्याशी मे बाधक बन रहे ससुर सुबच्चन राजभर की गला काटकर हुई हत्या के मामले मे बेटे की बहु पिंकी राजभर व उसके बॉयफ्रेंड राममिलन राजभर सहित 4 को अरेस्ट किया गया है। पिंकी का पति 2 वर्ष से विदेश मे नौकरी करता है। अय्याशी मे ससुर बाधक बना था.. ऐसे मे दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया।पिंकी ने अपने प्रेमी राममिलन को बताया था कि ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं। इसी बात पर राममिलन ने अपने दो दोस्तों सुधीर और रोहित के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने सुबच्चन को शराब पीने के बहाने गांव के ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां तीनों ने मिलकर उसका मुंह दबाया और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। राममिलन ने हत्या का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here