Home Breaking शादी से घर लौटने पर दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली...

शादी से घर लौटने पर दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, गुस्से में कर दी युवक की हत्या

47
0
Oplus_131072



महासमुंद : जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। यहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी में बीती रात पति ने अपनी पत्नी की लाठी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार आरोपी नकुल साहू शादी कार्यक्रम में अपने सेठ के साथ गया था। पत्नी को लगा कि वह रात में घर नहीं लौटेगा, इसी दौरान उसने वाकेश साहू (27 वर्ष) को घर बुला लिया। लेकिन नकुल साहू अचानक रात 11 बजे घर लौट आया और घर के भीतर अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसके बाद गुस्से में बेकाबू होकर युवक की लाठी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नकुल साहू ने पहले ईंट से वाकेश साहू के सिर पर वार किया, फिर डंडे से लगातार हमला कर उसकी हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here